ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत l
ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत l

ग्लोबल पब्लिक स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत l
यूपी/फतेहपुर: शहर के राधानगर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में द्वितीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दूसरा स्थान हासिल करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं शिक्षकों के द्वारा बच्चों का भव्य स्वागत किया गया l ज्ञातव्य हो कि प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के तत्वधान में किया गया था, जिसमें अनेक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था l विजय की चमक स्पष्ट रूप से बच्चों के चेहरे पर देखी जा सकती थी l बच्चे अपने स्वागत एवं सम्मान को देखकर फूले नहीं समा रहे थे l विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ला ने मेडल पाने वाले सभी खिलाड़ियों को पुष्प हार पहना करके सम्मानित किया तथा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय रथ रुकना नहीं चाहिए, बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में भी उन्हें इससे अच्छा प्रदर्शन करते हुए इसी तरह से इस विद्यालय का नाम रोशन करते रहना है l
विद्यालय के प्रबंधक उमेश चंद गुप्त ने इस मौके पर हर्ष व्यक्त किया तथा सभी को बधाई दी l
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हिमांशु मिश्रा,रूद्रेश त्रिपाठी,तुषार गुप्ता,कृष्णा त्रिपाठी,मुकेश कुमार, फरहान आलम नम्रता,असरा नेहा,अपर्णा सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे l
विजय त्रिवेदी फतेहपुर



