Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गोपाल राय बने निरसा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि: घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने किया सम्मानित।

घटवार घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से गोपाल राय को निरसा प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनने पर सम्मानित एवं बधाई दी गई।

गोपाल राय बने निरसा प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि: घटवार घटवाल आदिवासी महासभा ने किया सम्मानित।

निरसा : घटवार घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से गोपाल राय को निरसा प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनने पर सम्मानित एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में महासभा के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र और बुक्के भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद समाज के सभी सदस्यों ने गले लगाकर अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। साथ ही निरसा प्रखंड की हर समस्या को सीधे धनबाद सांसद तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

 

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से बीरबल घटवाल, सपन राय, विशु राय, अखिलेश सिंह, शंकर राय, पंचानंद राय, अनंत राय, मिलिंद राय, नुनु राय, दुखी बेग, रवि राय, जीतू सिंह, प्रदीप राय, कालीपद राय, राजीव सिंह, दिवाकर सिंह, पालतू राय, शंकर साव, सुभाष राय, दीपक मंडल, पिंटू मंडल, सुखदेव राय, समीर राय, पवन राय और गणेश सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button