गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के द्वारा निरसा में आज नि शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मे का पावर जांच का आयोजन किया गया,
निरसा गुरुदास भवन माले पार्टी कार्यालय में, आज गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मे का पावर जांच का शिविर आयोजन किया गया है

गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के द्वारा निरसा में आज नि शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मे का पावर जांच का आयोजन किया गया,
संवादाता : मलय गोप
निरसा : निरसा गुरुदास भवन माले पार्टी कार्यालय में, आज गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन के द्वारा नेत्र जांच एवं चश्मे का पावर जांच का शिविर आयोजन किया गया है, भाकपा माले के प्रखंड सचिब टूटून मुखर्जी ने कहा कि आजकल बच्चे बुजुर्ग सभी मे आंखों की समस्या देखने को मिल रही है

यहां बच्चों में अधिक मोबाइल उपयोग करने से आंख की समस्या हो जाती है वही बुजुर्गों में भी मोतियाबिंद की समस्या हो जाती है जिससे हर एक ग्रामीण को दूर शहर जाकर आंखों की जांच करवाना संभव नहीं है
इसीलिए हम लोग नेत्र जांच शिविर का आयोजन किए है आने वाले दिनों में सभी गांव और पंचायत मैं इसी तरह नेत्र जांच का शिबिर लगाकर असहाय बुजुर्गों गरीब लोगों की सहायता करने का लक्ष्य है
आज प्रातः 9:00 बजे से ही नेत्र जांच करवाने के लिए मरीज का लंबी लाइन लग गई थी आज 30 मरीजों की नेत्र जांच किया गया एवं उनके चश्मा पावर की जांच किया गया सभी मरीजों को उनके पावर अनुसार चश्मा दिया गया मुख्य रूप से नेताजी आई हॉस्पिटल के डॉक्टर काकुली देवनाथ एवं जितेन प्रमाणिक उपस्थित थे गुरुदास चटर्जी फाउंडेशन की ओर से टूटून मुखर्जी प्रभु सिंह मनु सिंह राजेश मुखर्जी दीपक मोदी निरंजन गौराई, रोबिन धीवर , तारापदो बाउरी, निर्मल महतो दीपक मोदी, अतिकुर आदि उपस्थित थे




