सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को सर जे सी बोस बालिका प्लस टू विद्यालय व गिरिडीह उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को सर जे सी बोस बालिका प्लस टू विद्यालय व गिरिडीह उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को सर जे सी बोस बालिका प्लस टू विद्यालय व गिरिडीह उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को सर जे सी बोस बालिका प्लस टू विद्यालय व गिरिडीह उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में सबसे पहले विधायक एवं उपायुक्त ने सर जे सी बॉस स्कूल के अनुसूचित जनजाति आवासीय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव आदि का अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यालय में जो कमी है उससे भी अवगत हुए। यहां के बाद एच ई स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां भी शिक्षण व्यवस्था एवं संसाधनों से रू बरु हुए। इस बाबत विधायक ने बताया कि शहर के दोनों विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि एनुअल डेवलपमेंट का कुछ राशि स्कूल के पास है जिसे विद्यालय के लिए खर्च करना है। साथ ही आवश्यक चीजों को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक सहमति भी बनी है। गिरिडीह हाई स्कूल में परीक्षा भवन की आवश्यकता है जिसका प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी आवश्यकता की पूर्ति की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपर्युक्त संस्थानों, व्यवस्थाएं क्रियान्वित है उसकी जानकारी प्राप्त करना है।

उन्होंने बताया कि अपेक्षाकृत दोनों छात्रावासों की स्थिति बेहतर है, परंतु विशेष रुप से साफ-सफाई की स्थिति बेहतर करने को लेकर निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि गिरिडीह के दोनों विद्यालयों का धरोहर कायम रहे उसको लेकर प्रयास किया जाएगा मौके पर सजेसी बॉस के प्रधानाध्यापक मुन्ना कुशवाहा गिरिडीह हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।



