Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान, योग और हास्य योग से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गिरिडीह के रेड क्रॉस योग केंद्र में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग कक्षा के शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए योग गुरु अरिंदम घोषाल एवं हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान, योग और हास्य योग से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के रेड क्रॉस योग केंद्र में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में योग कक्षा के शिष्यों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए योग गुरु अरिंदम घोषाल एवं हास्य योग गुरु अरविंद कुमार को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पुष्प वर्षा, दिव्य आरती और गीत-संगीत के बीच आयोजित गुरु सम्मान समारोह का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर सभी शिष्यों ने बारी-बारी से दोनों गुरुओं का मुंह मीठा कराया और स्नेहपूर्वक उपहार अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

अपने संबोधन में योग गुरु अरिंदम घोषाल ने नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए सकारात्मक सोच अपनाने और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वहीं हास्य योग गुरु अरविंद कुमार ने कहा कि हास्य योग न केवल शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। उन्होंने तनाव और क्रोध पर नियंत्रण रखने के कई व्यावहारिक उपाय भी साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, प्रभात खेतान, गुड्डी भारती, पिंकी खेतान, सोनम सेठ, ज्योति तरवे, पिंकी साहा, पवन खंडेलवाल, मीरा साहू, अंजू अग्रवाल, रश्मि तरवे, विष्णु शर्मा, सुलेखा बसईवाला, सुमन बसईवाला, शंभु चौधरी, कविता बर्णवाल, अनुपमा गुप्ता, रूबी सिंह, आशा देवी, रामविलास सिंह, ज्योति चंद्रा, आराधना एवं मधु देवी सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button