गिरिडीह में कांग्रेस स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की बैठक, संगठन विस्तार और जनजागरूकता पर जोर l
गिरिडीह, 25 अप्रैल 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला कमेटी गिरिडीह के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष मोहम्मद विराज अहमद के आवास पर आयोजित की गई।

गिरिडीह में कांग्रेस स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की बैठक, संगठन विस्तार और जनजागरूकता पर जोर l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : 25 अप्रैल 2026: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला कमेटी गिरिडीह के स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अध्यक्ष मोहम्मद विराज अहमद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में शहर के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जिला कमेटी के संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गिरिडीह का विकास लंबे समय से अपेक्षित रहा है और इसके लिए कहीं न कहीं आम नागरिक भी जिम्मेदार हैं। लोगों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्रदूषण, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता की कमी पर चिंता जताई गई। यह निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य प्रकोष्ठ इन सभी पहलुओं पर कार्य करते हुए जनजागरूकता अभियान चलाएगा।
नेताओं ने कहा कि अब अन्याय और शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आदर्शों पर चलते हुए सड़क से संसद तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की नई समिति का भी गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार पांडे, मंगरुडी जी, गुलाम मुस्तफा कुरैशी और इरफान अंसारी को महासचिव बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश पंडित और नवाज उर्फ टीपू को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव पद के लिए असलम अंसारी, एहसान भाई, मेराज भाई (गोल्डी), आसिफ भाई, शाहिद उर्फ सुद्दू, मोहम्मद रियाज और गुलाम मुस्तफा अंसारी को नामित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साबिर अहमद खान भंडारी ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुलेमान अख्तर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।




