ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक की जांच करने पहुंची टीम।
डीसी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल के द्वारा बीडीओ अमृता सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार चलकुशा चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद फिदाउल्लह ने संयुक्त रूप से बुधवार को चौबे बाजार टांड स्थित अर्सलान मेडिकल हाॅल का निरीक्षण किया गया

ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक की जांच करने पहुंची टीम।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा :- डीसी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल के द्वारा बीडीओ अमृता सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार चलकुशा चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद फिदाउल्लह ने संयुक्त रूप से बुधवार को चौबे बाजार टांड स्थित अर्सलान मेडिकल हाॅल का निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान डॉक्टर इरफान खान बीएएमएस मौजुद पाएं गए। वहीं छापेमारी टीम के द्वारा डाॅ एवं मेडिकल संचालित किए जाने से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं डॉ० इरफान खान ने अपने डॉक्टर बीएएमएस एवं मेडिकल से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराई गई।
इससे पूर्व में भी आरटीआई कार्यकर्ता के द्वारा सुचना अधिकार के द्वारा किए गए आवेदन पत्र पर बरकट्ठा चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ० रत्ना रानी कुंज के द्वारा जांच की जा चुकी है।वहीं बीडीओ ने बताई कि तीन दुकान छापेमारी के दौरान अन्य मेडिकल दुकान बंद पाया गया। दुरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।



