Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह ने खोया विकास का सिपाही” — सुदिव्य कुमार को याद कर भावुक हुए लोग, राष्ट्रीय नाई महासभा ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह कृष्णानगर, में राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

गिरिडीह ने खोया विकास का सिपाही” — सुदिव्य कुमार को याद कर भावुक हुए लोग, राष्ट्रीय नाई महासभा ने दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : कृष्णानगर, में राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके जनहित में किए गए कार्यों को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह के विकास पुरुष थे। वे समाज के हर जाति, वर्ग और धर्म को साथ लेकर चलने वाले जननेता थे। उनके निधन से गिरिडीह को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई आसान नहीं है।

वहीं, राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने कहा कि गिरिडीह में जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक के सौंदर्यीकरण में सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में कर्पूरी छात्रावास बनाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से वे बहुत जल्द हमलोगों को छोड़कर चले गए।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा जनहित और गिरिडीह के विकास के लिए किए गए कार्यों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके असामयिक निधन से कार्यकर्ताओं और आम लोगों में गहरा शोक है।

श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता कृष्ण मुरारी शर्मा, राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिलाध्यक्ष नन्दलाल शर्मा, अर्जुन शर्मा, बसंत ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, सहदेव ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रकाश शर्मा, अर्जुन ठाकुर, राजू ठाकुर, श्यामसुंदर ठाकुर, सुनील ठाकुर, राम कुमार शर्मा, बासुदेव ठाकुर, अशोक शर्मा, बीरेन्द्र ठाकुर, प्रेम शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button