Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर उपायुक्त ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस l

उपायुक्त हेमन्त सती ने बुधवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर उपायुक्त ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस l

हजारीबाग : उपायुक्त हेमन्त सती ने बुधवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना सम्मिलित है,

उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस चरण से पूर्व आम नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना (Self Enumeration) की व्यवस्था एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे https://se.census.gov.in पर जाकर इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करते हुए निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी स्वेच्छा से दर्ज करें।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण एवं गणना हेतु विभिन्न अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। इस क्रम में प्रगणकों द्वारा कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी—

प्रश्नावली (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना):

1. भवन नंबर (नगर/स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)

2. जनगणना मकान नंबर

3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

4. जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

5. जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री

6. जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य)

7. जनगणना मकान की हालत (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर)

8. परिवार क्रमांक

9. परिवार में सामान्य: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

10. परिवार के मुखिया का नाम

11. परिवार के मुखिया का लिंग

12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है

13. मकान स्वामित्व की स्थिति

14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या

15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या

16. पेयजल का मुख्य स्रोत

17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता

18. प्रकाश का मुख्य स्रोत

19. शौचालय की सुलभता

20. शौचालय का प्रकार

21. गंदे पानी की निकासी

22. स्नानगृह की उपलब्धता

23. रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता

24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन

25. रेडियो/ट्रांजिस्टर

26. टेलीविजन

27. इंटरनेट सुविधा

28. लैपटॉप/कम्प्यूटर

29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन

30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड

31. कार/जीप/वैन

32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज

33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु)

उपायुक्त सती ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस कार्य में सहयोग करें। उपायुक्त ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से अपील की कि वे जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

बैठक में प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती के अलावे जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता संतोष सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला जनगणना समन्वयक नीरज कुमार साहु सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button