गिरिडीह नगर निगम में 9 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल, धरने पर बैठे मजदूर—वार्ता के बाद खत्म हुआ कार्य बहिष्कार
गिरिडीह नगर निगम में कर्मचारियों और मजदूरों से जुड़ा मामला गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन की गिरिडीह शाखा ने पूर्व सूचना कार्यक्रम के तहत 9 सूत्री मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर नगर आयुक्त कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया।

गिरिडीह नगर निगम में 9 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल, धरने पर बैठे मजदूर—वार्ता के बाद खत्म हुआ कार्य बहिष्कार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर निगम में कर्मचारियों और मजदूरों से जुड़ा मामला गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन की गिरिडीह शाखा ने पूर्व सूचना कार्यक्रम के तहत 9 सूत्री मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर नगर आयुक्त कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया।

फेडरेशन की ओर से कार्य बहिष्कार का नेतृत्व जिला मंत्री लखन हरिजन ने किया। कर्मचारियों के आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए संघ के राज्य अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की नगर निगम के महापौर, नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और लेखा पदाधिकारी के साथ वार्ता हुई।

बताया गया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसके बाद कार्य बहिष्कार समाप्त कराया गया और कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट गए।
वार्ता में लखन शर्मा, शम्भू कुमार सिंह, सबीर अंसारी, अशोक हाड़ी, आकाश हाड़ी, राज कुमार वर्मा, नगर प्रबंधक मंजूर आलम, आशा हाजिन, सोमरी हाजिन और मीरा हाजिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
फेडरेशन ने कहा कि वार्ता के बाद कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया।



