भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता सर जेसी बोस के जन्मदिवस पर झंडा मैदान के समीप विज्ञान भवन में बने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भारत के पहले वैज्ञानिक शोधकर्त्ता सर जेसी बोस के जन्मदिवस पर शनिवार को शाम झंडा मैदान के समीप विज्ञान भवन में बने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में सर जैसी बोस चौक पर भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर विधायक का स्वागत गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनुज कुमार ने शॉल भेंटकर और बुके देकर किया। इस अवसर पर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने कहा कि हम सभी गिरिडीह वासियों के लिए गर्व की बात है कि इतने बड़े वैज्ञानिक का नाता और गहरा लगाव गिरिडीह से रहा कहां की इनके नाम को आत्मसात करने के लिए प्रस्तावित यूनिवर्सिटी का नाम भी सर जेसी बोस रखा गया है।

भविष्य में इस महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उनके बारे में और जानने का अवसर मिलेगा। माल्यार्पण मौके पर उपेंद्र सिंह शंकर पांडेय भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा रामजी यादव कृष्ण मुरारी शर्मा प्रभाकर रंजीत यादव रितेश सराक रणधीर कुमार मोहम्मद नूर सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।