Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह को मिला प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का नया तोहफा, भव्य समारोह में ‘द गिरिवाना ग्रैंड’ का शुभारंभ

गिरिडीह में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के प्रतिष्ठित होटल सिद्धि विनायक ने अब नए स्वरूप और नई पहचान के साथ ‘द गिरिवाना ग्रैंड’ (THE GIRIVANA GRAND) के रूप में अपनी शुरुआत की है।

गिरिडीह को मिला प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का नया तोहफा, भव्य समारोह में ‘द गिरिवाना ग्रैंड’ का शुभारंभ

102 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाश नारायण देव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के प्रतिष्ठित होटल सिद्धि विनायक ने अब नए स्वरूप और नई पहचान के साथ ‘द गिरिवाना ग्रैंड’ (THE GIRIVANA GRAND) के रूप में अपनी शुरुआत की है। श्री विजय प्रकाश (बिजू) एवं श्री आर.एन. देव (रम्भाजू) के सहयोग से विकसित इस भव्य मल्टी-प्लेस होटल का विधिवत उद्घाटन 102 वर्षीय सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाश नारायण देव ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व मेयर सुनील पासवान, अमित नारायण देव, मिथिलेश सिंह, गौतम देव, रूपेश देव, शाहिद सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

49 प्रीमियम कमरों के साथ मिलेगा लग्जरी अनुभव द गिरिवाना ग्रैंड को आधुनिक सुविधाओं, शानदार आतिथ्य और यादगार अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। होटल में 49 प्रीमियम गेस्ट रूम उपलब्ध हैं। इसके प्रमुख आकर्षणों में स्काई डाइन रेस्टोरेंट और इन्फिनिटी पूल शामिल हैं, जहां से गिरिडीह की प्राकृतिक खूबसूरती और शहर का मनोरम नजारा देखने को मिलेगा। यहां मेहमानों के लिए खुले आसमान के नीचे डाइनिंग के साथ आकर्षक इनडोर डाइनिंग की भी व्यवस्था की गई है।

शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए तीन भव्य स्थल होटल में शादी-विवाह, सामाजिक समारोहों और कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए तीन विशेष आयोजन स्थल विकसित किए गए हैं। इनमें ग्रैंड लॉन में 1500 मेहमानों, ग्रैंड बॉलरूम में 500 मेहमानों तथा समिट बैंक्वेट हॉल में 300 मेहमानों के आयोजन की क्षमता है।

इस तरह द गिरिवाना ग्रैंड केवल ठहरने और खानपान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बड़े समारोहों, पारिवारिक आयोजनों और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए भी एक संपूर्ण डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

गिरिडीह में पर्यटन और आतिथ्य को मिलेगी नई पहचान होटल प्रबंधन की परिकल्पना है कि प्रीमियम सुविधाओं, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और उत्कृष्ट अतिथि सेवाओं के माध्यम से गिरिडीह को हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई जाए। द गिरिवाना ग्रैंड का शुभारंभ शहर के होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे गिरिडीह में लग्जरी ठहराव, बेहतर खानपान और बड़े आयोजनों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button