छठ पूजा 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु विशेष प्रबंध
छठ पूजा 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पलामू पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।

छठ पूजा 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु विशेष प्रबंध
पलामू : छठ पूजा 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था हेतु विशेष प्रबंध
छठ पूजा 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पलामू पुलिस द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक, पलामू रिष्मा रमेशन के निर्देशानुसार बड़ी/छोटी एवं मालवाहक वाहनों के लिए बैरिकेटिंग एवं पार्किंग की व्यवस्था निम्नानुसार की गई है –

दिनांक 27.10.2025 को (दोपहर 02:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक) एवं दिनांक 28.10.2025 को (रात 02:00 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक) शहर के बाहर बड़ी एवं मालवाहक वाहनों हेतु निम्न स्थानों पर बैरिकेटिंग की गई है
1. गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन – चैनपुर थाना क्षेत्र के मंगरदाहा घाटी के पास रुकेंगे।
2. राँची की ओर से आने वाले वाहन – सदर थाना क्षेत्र के चियाँकी नवनिर्मित फोरलेन के पास पड़ाव करेंगे।
3. पांकी की ओर से आने वाले वाहन – सदर थाना क्षेत्र के फोरलेन पोखराहा के पास रुकेंगे।
4. औरंगाबाद बी-मोड़ की ओर से आने वाले वाहन – पड़वा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ के पास पड़ाव करेंगे।
पार्किंग व्यवस्था:
1. दिनांक 27.10.2025 (दोपहर 02:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक) एवं दिनांक 28.10.2025 (रात 02:00 बजे से प्रातः 09:00 बजे तक)
छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार की गई है
1. कोयल नदी छठ घाट पर आने वाले व्रतियों के वाहनों के लिए शिवाजी मैदान एवं सदिक चौक कोयल नदी पुल के पास टेम्पू स्टैंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
2. अमानत नदी सिंगरा छठ घाट पर आने वाले व्रतियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था अमानत नदी के बाएँ किनारे की गई है।
श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करें तथा छठ पर्व के दौरान अनुशासन एवं शांति बनाए रखें। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।



