Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसलाइव न्यूज़

गिरिडीह के मायका फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी कागजातों की जांच कर किया फैक्ट्री को सील

गिरिडीह के मायका फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी कागजातों की जांच कर किया फैक्ट्री को सील

गिरिडीह के मायका फैक्ट्री में एसडीएम ने की छापेमारी कागजातों की जांच कर किया फैक्ट्री को सील

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित रितिका इंटरप्राइजेज माइका फैक्ट्री में मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के द्वारा छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान टीम के पदाधिकारियों ने पूरे कागजातों को खंगालने का काम किया। छापेमारी टीम का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलखो ने की। वही टीम में अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद, माइनिंग इंस्पेक्टर, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, सीआई जितेंद्र कुमार ,कर्मचारी शंभू विश्वकर्मा समेत कई लोग शामिल थे।

बताया जाता है कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी की बरगंडा स्थित राजेंद्र भरतिया के आवास में भारी मात्रा में माइका का डस्ट रखा हुआ है। इसी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी की गई। इसके पूर्व वन विभाग की टीम ने आज ही सुबह शहर के बरगंडा चौक में छापेमारी कर माइका डस्ट लदी एक ट्रक को पकड़ी थी।

छापामारी के दौरान आवास के सभी कमरों में माइका का डस्ट भरा बोरा रखा हुआ था। जिसे देख दंग रह गए। प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बाबत सदर एसडीएम ने बताया कि रितिका इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित एजेंसी के यहां छापेमारी की गई।

एसडीएम ने बताया कि यहां जो स्टॉक पाया गया उसमें 3 हज़ार बोरा मायका डस्ट है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद स्टॉक को सील कर दिया गया वहीं आगे की जांच पड़ताल भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button