Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोवाली बानाकाटा गांव के सड़क किनारे परसुडी निवासी एक व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र में खलबली, हत्या की आशंका। पुलिस द्वारा अग्रतर करवाई जारी।

कोवाली थाना क्षेत्र के झारखंड उड़ीसा बॉर्डर बानाकाटा गांव के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई।

कोवाली बानाकाटा गांव के सड़क किनारे परसुडी निवासी एक व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र में खलबली, हत्या की आशंका। पुलिस द्वारा अग्रतर करवाई जारी।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के झारखंड उड़ीसा बॉर्डर बानाकाटा गांव के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों के द्वारा कोवाली पुलिस को सूचना देने से , मौके पर कोवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मृतक व्यक्ति का पहचान सिकंदर कुमार हुई है।

यह व्यक्ति मूल रूप से छपरा बिहार का रहने वाला जोकि अपने परिवार के साथ परसुडी रहा करता था ओर ठेकेदार का अधीन में काम करने वाला इलेक्ट्रीशियन था। पुलिस ने कहा कि शव के पास उसकी बाइक और मोबाइल बरामद हुई है। शव के चेहरे पर गहरी चोट का निशान पाए जाने के कारण परिवार वालों के द्वारा हत्या की आशंका जताया गया है।

जिसको लेकर मृतक व्यक्ति के बड़े भाई जितेंद्र प्रसाद के आवेदन पर कोवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे का कार्रवाई किया जा रहा है ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button