Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर हल्दीपोखर पंचायत अंतर्गत टोला नवद्वीप में ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया गया और ये एड्स बीमारी कैसे होती है इसके उपचार क्या है इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के क्या क्या अधिकार है इस बात की जानकारी डालसा के पी एल वी के द्वारा ग्रामीणों को दी गई।

डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर हल्दीपोखर पंचायत अंतर्गत टोला नवद्वीप में ग्रामीणों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया गया और ये एड्स बीमारी कैसे होती है इसके उपचार क्या है इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के क्या क्या अधिकार है इस बात की जानकारी डालसा के पी एल वी के द्वारा ग्रामीणों को दी गई। ये एड्स एक ऐसा वायरस है जो मानव शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है।

एड्स एच आई बी संक्रमण का उन्नत चरण है,ये साधारणत हाथ मिलाने से,साथ खाना खाने से,छींक खांसी से या साथ बैठने से नहीं फैलता है गोपनीय है। इसके उपचार निःशुल्क की जाती है इनको कानूनी परामर्श और सेवाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।सरकार के द्वारा इनको पेंशन के रूप में हर माह एक हजार रुपए दिए जातें हैं।

एड्स पीड़ित व्यक्ति को अगर कोई उसके बीमारी के वजह से असम्मान या प्रताड़ित करता है तो वो कानूनन अपराध है।एड्स बीमारी के बारे में जानकारी ही बचाव है इससे मुक्ति पाने के लिए हमें सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है, जैसे सुरक्षित व्यवहार,एक बार इस्तमाल किए हुए सूई या ब्लेड का दोबारा इस्तमाल न करना,रक्त की जरूरत पड़े तो मान्यता प्राप्त संस्था से ही लें,नियमित स्वास्थ जांच कराएं एवं भ्रामक अपवाह से बचें।

एड्स से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है “जागरूक,सम्मान और कानून का सही ज्ञान”।मौके पर ग्रामीणों के साथ पंचायत सचिव जगतपति मंडल,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,गौतम सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,आंगनबाड़ी सहायिका छबि सीट,स्वास्थ सहिया दीपिका गोप एवं बसंती टुडू,जल सहिया पार्वती मंडल,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button