Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर बेंगाबाद में फॉरवर्ड ब्लॉक का पहला प्रखंड सम्मेलन, 17 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान

कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का पहला प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया।

कॉमरेड महेंद्र सिंह शहादत दिवस पर बेंगाबाद में फॉरवर्ड ब्लॉक का पहला प्रखंड सम्मेलन, 17 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान

गिरिडीह : मनोज कुमार।

बेंगाबाद : कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर बेंगाबाद में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का पहला प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी सदस्य, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान जनता से जुड़े 17 अहम मुद्दों को उठाते हुए इनके समाधान के लिए चरणबद्ध संघर्ष का ऐलान किया गया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से फॉरवर्ड ब्लॉक की 21 सदस्यीय बेंगाबाद लोकल (प्रखंड) कमेटी का गठन किया गया, जिसमें 7 पदाधिकारियों का चयन हुआ। नवगठित कमेटी में शिवनंदन यादव को प्रखंड अध्यक्ष, रामलाल मंडल को प्रखंड उपाध्यक्ष, शंभू ठाकुर को प्रखंड महासचिव तथा फोदार सिंह, शंभू तेरी, शंकर यादव और सुखदेव गोस्वामी को प्रखंड सचिव चुना गया।

सम्मेलन के बाद नवगठित कमेटी के नेतृत्व में सम्मेलन स्थल से प्रखंड मुख्यालय तक जन अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से जनता की समस्याओं को उजागर करते हुए 17 सूत्री मांग पत्र स्थानीय प्रशासन के जरिए जिला उपायुक्त के नाम सौंपा गया।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिले भर में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सम्मेलन में वक्ताओं ने कॉमरेड महेंद्र सिंह के संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button