दिल्ली में एमसीडी चुनाव की जीत पर गिरिडीह में निकला जुलूस,बाँटी गई मिठाईयां, फोड़े गए पटाखे
दिल्ली में एमसीडी चुनाव की जीत पर गिरिडीह में निकला जुलूस,बाँटी गई मिठाईयां, फोड़े गए पटाखे

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की जीत पर गिरिडीह में निकला जुलूस,बाँटी गई मिठाईयां, फोड़े गए पटाखे
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: गिरिडीह में दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर टावर चौक पर जुलुस निकालकर पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। जुलुस में आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में 15 साल के कुशासन को जनता ने खत्म कर दिया। आम आदमी पार्टी ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य का जो माॅडल खड़ा किया है उसको देखकर दिल्ली की जनता ने वोट किया। दिल्ली में मात्र 8 साल में व्यवस्था बदलाव दिख रहा है और एमसीडी में अब दिखेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल में तीन कूडों का पहाड़ जो बनाया है वो अब ध्वस्त होगा और साफ सुथरा स्वच्छ दिल्ली देखने को मिलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार का भी अन्त होगा।

मौके पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश यादव, डॉ सदाम अहमद, अभिषेक सिन्हा, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, रोजन अंसारी, टेकलाल यादव, मुर्शीद मिर्जा, गणेश यादव, मो एहसानुल हक, मो शम्स, मो इम्तियाज वारसी, सोहराब खान, मुशर्रफ हुसैन, सुजीत कुमार , शब्बीर अहमद, नईम अख्तर, मो आलम , मो समीर उद्दीन, मो सब्बा सहित कई लोग मौजूद थे।



