Breaking Newsचुनावझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में जदयू के पक्ष में उतरे मंत्री सुमित कुमार सिंह

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में जदयू के पक्ष में उतरे मंत्री सुमित कुमार सिंह

कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में जदयू के पक्ष में उतरे मंत्री सुमित कुमार सिंह

पटना: अनुप नारायण सिंह 

पटना:  मौजूदा बिहार सरकार में एकलौती निर्दलीय मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कुढ़नी विधानसभा चुनाव में जदयू के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों राजपूत बहुल गांव में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाकर जदयू उम्मीदवार को वोट देने की अपील की इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव के मद्देनजर करमचंद बलडा गांव के हरपुर बलडा पंचायत में आयोजित जनसंपर्क अभियान में शामिल हुआ। इस दौरान जनता से महागठबंधन के उम्मीदवार और जदयू नेता मनोज कुशवाहा जी के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया।

कुढ़नी में महागठबंधन की लहर और सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि उनका आशीर्वाद महागठबंधन की उम्मीदवार मनोज जी के साथ है। मुझे पूरा भरोसा है कि महागठबंधन कुढ़नी में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह जी, निशांत सिंह जी, सुशांत सिंह जी, माया सिंह जी, रामचंद्र सिंह जी, राजेंद्र सिंह जी, ऋषभ सिंह जी, उज्ज्वल कुमार जी, गुंजन सिंह जी, सोमू सिंह जी, दीपक कुमार जी, सुधीर कुमार सिंह जी, मुन्ना सिंह जी, शशि सिंह जी, रमेश सिंह जी, सतपाल सिंह जी सहित अन्य स्नेही ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button