एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक,बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को दिए गए आवश्यक निर्देश
मेदिनीनगर स्थित नगर स्मृति भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई।

एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक,बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर को दिए गए आवश्यक निर्देश
मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर स्थित नगर स्मृति भवन में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।एसडीओ ने हाउस नंबरिंग,नए मकानों के चिन्हित करने तथा बिना नंबर वाले घरों को नियमानुसार नंबर आवंटित करने पर विशेष जोर दिया।इसके अलावे मतदाताओं की सही पहचान एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए फील्ड वेरिफिकेशन को अनिवार्य बताया गया।

बैठक में 2003 के एसआईआर और वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर उम्र एवं पारिवारिक मैपिंग की जांच करने,संदिग्ध मामलों का सत्यापन करने तथा दस्तावेजों के आधार पर मतदाताओं की पुष्टि करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें,ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन हो सके।



