Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

तंबाकू मुक्त गिरिडीह की दिशा में प्रशासन सख्त, जनजागरूकता और कार्रवाई पर उपायुक्त का जोर l

गिरिडीह। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

तंबाकू मुक्त गिरिडीह की दिशा में प्रशासन सख्त, जनजागरूकता और कार्रवाई पर उपायुक्त का जोर l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं और किशोरों को तंबाकू की लत से बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन और नगर निकाय सहित सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध कानून (कोटपा-2003) का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर विशेष निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, पान मसाला, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।

बैठक में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष छापेमारी दल गठित करने का भी निर्देश दिया गया। इस दल में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फूड इंस्पेक्टर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को शामिल कर नियमित जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाने की बात कही गई। विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित जांच अभियान संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से नशामुक्ति एवं तंबाकू त्याग संबंधी परामर्श सेवाओं को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक के दौरान जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित जागरूकता अभियानों, छापेमारी और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू निषेध संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित

Related Articles

Back to top button