एमपीएल में मसाला निर्माण इकाई का उद्घाटन
समृद्धि सेंटर में स्थापित भाव्या फूड इंडस्ट्रीज का उद्घाटन मंगलवार को टाटा पावर क्लस्टर एचआर हेड (जेनरेशन) अरुण बहुगुणा एवं आईआईटी आईआईएम धनबाद के सहायक प्राध्यापक शशांक बंसल ने किया

एमपीएल में मसाला निर्माण इकाई का उद्घाटन
मैथन : समृद्धि सेंटर में स्थापित भाव्या फूड इंडस्ट्रीज का उद्घाटन मंगलवार को टाटा पावर क्लस्टर एचआर हेड (जेनरेशन) अरुण बहुगुणा एवं आईआईटी आईआईएम धनबाद के सहायक प्राध्यापक शशांक बंसल ने किया। यह मसाला निर्माण इकाई एमपीएल (मैथन पावर लिमिटेड) के सीएसआर योजना के तहत समर्थित है, जिसमें आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ज्ञान भागीदार के रूप में सहयोग कर रहा है।

फ्लेवर ब्रांड के नाम से स्थापित यह मसाला निर्माण इकाई स्वादिष्ट विरासत और जीवंत व्यंजन का गवाह बनेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री बहुगुणा एवं श्री बंसल ने कहा यह इकाई स्थानीय बाजार में मसालों की बढती मांग को पूरा करने के साथ -साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह इकाई स्थानीय ग्रामीणों को मसाला उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार प्रदान कर ग्रामीण उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। भव्या फूड इंडस्ट्रीज इस क्षेत्र में सतत आजीविका निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि भव्य फूड इंडस्ट्रीज एक मसाला निर्माण इकाई है। इस इकाई का उदघाटन निरसा कोयलांचल सहित झारखंड में सतत उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु रणनीतिक हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत की गई है। मौके पर वरीय मानव संसाधन अधिकारी दैतरी स्वैन, मृत्युंजय रे, रश्मि लकड़ा, भाव्या फूड इंडस्ट्री के प्रोप्राइटर सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे




