एक साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
एक साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

एक साइबर अपराधी गिरफ्तार एसडीपीओ अनिल सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में स्थित माँ तारा होटल से बुधवार को मुफस्सिल पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपी में बेंगाबाद के महदेया निवासी शंकर दास है। पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बरवाडीह स्थित अपने कार्यालय से प्रेस वार्ता कर दी। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान भी मौजूद थे। इस दौरान एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की माँ तारा होटल में कुछ साईबर अपराधकर्मी फ़ोन पे, और पेटीएम का ऑनलाइन लिंक बना कर पैन कार्ड ब्लॉक होने का टेक्स्ट मैसेज भेजकर लोगों को शिकार बना रहा है। सुचना के बाद एक टीम गठित कर मुफस्सिल थाना के एसआई अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल की अगवाई में स्थल पर छापेमारी की गई। जहां से शंकर मंडल को कई स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया। मोबाईल जाँच के क्रम में यूपीआई, युनो बैंक, रिलायंस डिजिटल,

1 वाउचर ट्रांजेक्शन वीडियो, एक्सिस बैंक लॉगिन स्क्रीनशार्ट एवं अन्य बैंक का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया पाया गया। बता दें की अपराधी ने अपना जुर्म भी कबुल कर लिया है एवं अन्य साथियों का नाम भी बताया है। बहरहाल पुलिस अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है।




