एक दिव्यांग को डालसा ने दिलाया श्रवण यंत्र
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर माटकु गांव निवासी एक दिव्यांग जुनू महतो को श्रवण यंत्र दिलवाने हेतु पोटका के पी एल वी के द्वारा एक आवेदन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पोटका को दिया गया था

एक दिव्यांग को डालसा ने दिलाया श्रवण यंत्र
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर माटकु गांव निवासी एक दिव्यांग जुनू महतो को श्रवण यंत्र दिलवाने हेतु पोटका के पी एल वी के द्वारा एक आवेदन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पोटका को दिया गया था एवं दिव्यांग के जरूरत को देखते हुएं श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए अनुरोध किया गया था,

जिसके तहत दिव्यांग जुनू महतो को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय पोटका के पर्यवेक्षिका शांति दीदी के हाथों से श्रवण यंत्र प्राप्त हुआ।दिव्यांग श्रवण यंत्र पा कर पहले तो अपने कान में लगा कर सुनने का प्रयास किया जब ठीक से सुनाई देने लगा तो दिव्यांग जुनू महतो काफी खुश नजर आया और सुनने के लिए सहायक के रूप में इस श्रवण यंत्र को पा कर डालसा का आभार प्रकट किया।

मौके पर सी.डी.पी.ओ कार्यालय की पर्यवेक्षिका शांति दीदी,दिव्यांग जुनू महतो एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,राजेश माहली आदि उपस्थित रहे।




