Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरपश्चिम बंगालबिजनेसलाइव न्यूज़

एक टवेरा कार में ठूस कर भरे 4 मवेशी को पुलिस ने पकड़ा

मैथन पुलिस गश्ती दल ने मध्य रात्रि में एक टवेरा कार में ठूस कर भरे 4 मवेशी को पकड़ा

मैथन पुलिस गश्ती दल ने मध्य रात्रि में एक टवेरा कार में ठूस कर भरे 4 मवेशी को पकड़ा

धनबाद:मलय गोप 

धनबाद/निरसा : मैथन पुलिस के गश्ती दल ने मध्य रात्रि को मवेशी लदा एक टवेरा पकड़ा । जिसमें 4 मवेशी को ठूस कर भरा गया था। और उसे तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस के गश्ती टीम ने इसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मैथन पुलिस के रात्रि गश्ती दल ने गाड़ी संख्या BR 24 P 2865 टवेरा पकड़ा । कार पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में गड्ढे में फस कर दुर्घटना ग्रस्त हो गया । जिससे गाड़ी के आगे के पार्ट्स क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस दौरान गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच क्रम में गाड़ी में ठूस कर 4 मवेशी भरे हुए थे।

आशंका जताई जा रहा है कि सभी मवेशी को तस्करी कर बंगाल ले जाया जा रहा था जिसमें तीन बैल और एक गाय है। कार के आगे शीशे में भाजपा की कमल फूल छाप के स्टीकर लगे हैं। जो इस पूरे मामले में मैथन पुलिस ओपी प्रभारी का कहना है गौ तस्करी रोकने के लिए यथासंभव प्रयास किया जा रहा है मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ,

का कहना है कि उन्होंने अभी तक गोवंश लादे कंटेनर ,स्कॉर्पियो, पिकअप भेन बहनों की जप्ता कर ड्राइवर को जेल भेज चुका है. मैथन ओपी प्रभारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा की किसी भी हाल पर गौ तस्करी नहीं होने दी जाएगी

Related Articles

Back to top button