Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग के बैठक में पी एल वी शामिल होकर, ग्रामीणों को किया जागरूक ।

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित

उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग के बैठक में पी एल वी शामिल होकर, ग्रामीणों को किया जागरूक ।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उप स्वास्थ्य केंद्र शंकरदा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए पी एल वी ग्रामीणों को डालसा के बारे में बताया एवं कानूनी जानकारी दी सी एच ओ सरिता तिरु के द्वारा इस बारिश के मौसम में ज्यादातर फैलने वाले विभिन्न प्रकार की बीमारी जैसे मलेरिया,डायरिया,खुजली आदि से सावधान किया गया

एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने,मच्छर दानी का उपयोग करने,चपाकल का पानी पीने एवं बुखार आने पर डॉक्टर से जांच करवाने को कहा डालसा के पी एल वी ने ग्रामीणों को सांप बिच्छू एवं जहरीले कीड़े मकोड़ों से सतर्क रहने की सलाह दी क्योंकि सांप के काटने की खबर बहुत आ रही है अब भी हमारा समाज अंधविश्वास के मकड़े जाल में फंसा हुआ है जिसके कारण आज भी लोग सांप के काटने से झाड़ फूंक कराते हैं समय पर ईलाज नहीं कराते जिससे व्यक्ति की मौत हो जाती है।

सांप के काटने से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती तो मरने वालों के परिजनों को सरकार चार लाख रुपए मुआवजा राशि देती है।स्वास्थ्य विभाग को समय समय पर दवा की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है स्वास्थ्व सुविधा मुहैया कराना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है लोगों को सरकार द्वारा दी जानी जाने वाली ये सुविधा उनके बुनियादी जन सुविधाओं में शामिल है।मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,सी एच ओ सरिता तिरु,परी लियांगी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,ज्योत्सना गोप,सेविका बबीता भकत,स्वास्थ्य सहिया जयंती भकत,आलादी माहली,सरस्वती महतो,जल सहिया सुशीला गोप आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button