Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने दोस्ती को सेवा से जोड़कर मनाया फ्रेंडशिप डे

गिरिडीह, सच्ची दोस्ती केवल साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि ज़रूरत के समय एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन में खुशियाँ और आत्मविश्वास भरने का नाम है।

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने दोस्ती को सेवा से जोड़कर मनाया फ्रेंडशिप डे

गिरिडीह। मनोज कुमार।

गिरिडीह : सच्ची दोस्ती केवल साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि ज़रूरत के समय एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन में खुशियाँ और आत्मविश्वास भरने का नाम है। इसी संदेश को साकार करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने “फ्रेंडशिप एंड सर्विस” के मूल मंत्र के साथ फ्रेंडशिप डे बड़े ही उत्साह एवं आत्मीयता के साथ मनाया।

इस अवसर पर क्लब ने मित्रता का उत्सव मनाने के साथ-साथ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर, सिलाई कार्य में दक्ष दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। साथ ही क्लब परिवार का विस्तार करते हुए अंजू सिन्हा एवं पूजा जमवार का नए सदस्य के रूप में आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला द्वारा फ्रेंडशिप डे के उपलक्ष्य में केक कटवाकर किया गया। इसके पश्चात आईएसओ नमिता जमुवार, माला जलान नेऔर फर्स्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरीया ने सभी सदस्यों को फ्रेंडशिप बैंड बांधने के साथ-साथ सच्ची मित्रता के महत्व, आपसी विश्वास, सहयोग, सम्मान एवं सेवा की भावना पर सुंदर एवं प्रेरणादायक विचार साझा किए।

आयोजित फ्रेंडशिप बैंड डेकोरेशन प्रतियोगिता में विभूति रंजना प्रथम तथा सुमन गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं लकी फ्रेंडशिप बैंड प्रतियोगिता की विजेता मनीषा कपिश्वे रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पीडीसी पुनम सहाय, पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरसरिया, उपाध्यक्ष स्मृति आनंद, पास्ट प्रेसिडेंट कविता राजगोड़िया, आईएसओ नमिता जमुवार, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सदस्य माला जालान सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। यह आयोजन मित्रता, सेवा और सामाजिक सरोकारों का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए यादगार रहा।

Related Articles

Back to top button