आनंदा चौक में डीके इलेक्ट्रॉनिकस का भव्य शुभारंभ, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन
शहर के आनंदा चौक में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिकस सामानों की नई दुकान डीके इलेक्ट्रॉनिक का भव्य उद्घाटन किया गया।

आनंदा चौक में डीके इलेक्ट्रॉनिकस का भव्य शुभारंभ, सांसद मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन
एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी कंपनियों के मोबाइल, हर मॉडल के आकर्षक कवर, रिपेयरिंग और मोबाइल एसेसरीज की सुविधा
हजारीबाग। शहर के आनंदा चौक में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिकस सामानों की नई दुकान डीके इलेक्ट्रॉनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का शुभारंभ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने दुकान संचालक विवेक कुमार को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और स्थानीय स्तर पर व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।

डीके इलेक्ट्रॉनिक के संचालक विवेक कुमार ने बताया कि दुकान में ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों के सभी प्रमुख ब्रांड के मोबाइल फोन और अलग-अलग मॉडल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही हर कंपनी और हर मॉडल के मोबाइल के आकर्षक कवर, बैक कवर, स्क्रीन गार्ड, टेम्पर्ड ग्लास, चार्जर, ईयरफोन, हेडफोन, डाटा केबल सहित मोबाइल से जुड़ी सभी प्रकार की एसेसरीज मिलेगी। दुकान में सभी तरह के मोबाइल फोन की रिपेयरिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए मोबाइल से संबंधित अधिक से अधिक सामान और सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

संचालक विवेक कुमार ने कहा कि ग्राहकों को उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामान और बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। डीके इलेक्ट्रॉनिक के खुलने से आनंद चौक और आसपास के क्षेत्र के लोगों को मोबाइल खरीदने, मोबाइल की मरम्मत कराने तथा हर मॉडल के कवर और अन्य एसेसरीज के लिए अब एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक देव, भाजपा नेता मुकेश कुमार, शेखर सुमन, अवधेश कुमार, दीपक जैन, दिनेश कुमार, दिनेश खंडेलवाल, संतोष कुमार, संजीव कुमार सोनी, योगेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार ब्रह्मचारी, शैलेंद्र कुमार,उषा देवी, प्रेमलता, सुमन गुप्ता, निर्मला देवी, कुसुम देवी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




