Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में मां रंकिणी मंदिर कार्यालय परिसर में आयोजित। बैठक में सर्वसम्मति से जांच हेतु आठ सदस्यीय टीम गठित

शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में मां रंकिणी मंदिर कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में मां रंकिणी मंदिर कार्यालय परिसर में आयोजित। बैठक में सर्वसम्मति से जांच हेतु आठ सदस्यीय टीम गठित

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 को आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में मां रंकिणी मंदिर कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति जादूगोड़ा के बार बार विवाद उठने पर चिंता व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा समिति के नियमों की अवहेलना करते हुए विवाद खड़ा कर रहे हैं।

समिति के नियमावली में स्पष्ट है कि समिति का प्रत्येक वर्ष आम सभा व तीन वर्ष में समिति का पुनर्गठन किया जाना है, लेकिन अध्यक्ष के द्वारा इस नियम का उल्लंघन कर वर्ष 2010 से पद पर काबिज है। नियमों का पारदर्शी तरीके से पालन होने से पदाधिकारी का रोटेशन के साथ मंदिर का सर्वांगीण विकास होता। अध्यक्ष द्वारा समिति के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं किया जाना भी दुखद है। रंकिणी मंदिर भूमिज समाज का एक धरोहर है।

अन्य समाज का भी मंदिर है, लेकिन विवाद नहीं होता है। भूमिज समाज के इस गौरवशाली मंदिर समिति में विवाद से समाज बदनाम हो रहा है। बैठक में समिति के उभर रहे विवाद की जांच हेतु सर्वसम्मति से 8 सदस्यीय टीम गठित किया गया। टीम में जूमिता सरदार,सुनाराम सरदार, हिमांशु सरदार, पुतुल सरदार, सुबोध सरदार, मानिक सरदार एवं रथू सरदार रखे गए।

जांच टीम इस विवाद की विस्तृत जांच एक माह में करके आदिवासी भूमिज समाज को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के उपरांत भूमिज का एक विराट सभा आयोजित कर उचित निर्णय लिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा वर्तमान अध्यक्ष गलत तरीके से समिति का गठन करने की साज़िश रच रहे हैं,इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य पुजारी अनिल सिंह,सिद्धेश्वर सरदार,हरिश सिंह भूमिज,श्रीतन सरदार, मोतीलाल सरदार, नेपाल सरदार, राजाराम सरदार,रामरंजन सरदार,मनमथ सिंह, कालीचरण सिंह,सुंदर सिंह,बिलोट सरदार, गुलाब सरदार, सुषमा सरदार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button