स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ संपन्न
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण - 2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ संपन्न

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण – 2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला हुआ संपन्न
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), गिरिडीह के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला समाहरणालय सभागार पपरवाटांड , गिरिडीह में किया गया है। जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, स्मिता कुमारी के द्वारा किया गया , स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2025 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी SSG- 2025 का सर्वे किया जाएगा , इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत ग्राम स्तर पर साफ सफाई एवं स्वच्छता में किए गए कार्यों का अवलोकन करेंगे।

SSG- 2025 के तहत चयनित स्वतंत्र एजेंसी Academy of management Studies(AMS)के द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा जो माह जून से अगस्त 25 (संभावित) तक सर्वेक्षण कार्य किया जाना है । स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2025 हेतु कुल- 1000 अंक का प्रावधान है जिसमें Citizen Feedback -100 अंक, Service Level progres -240, Direct observation-540 एवं Observation of plant-120 अंक निर्धारित किया गया है । सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारियां साझा किया गया ।

इस कार्यशाला में सिविल सर्जन, डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा , जिला पंचायती राज पदाधिकारी, तेज कुमार हस्सा, कार्यपालक अभियंता , PHED-1 एवं – 2, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गिरिडीह, सहायक अभियंता, कनिय अभियंता,जिला समन्वयक(SBM-G),unicef team, प्रखण्ड समन्वयक(SBM-G) ने भाग लिया* ।




