Breaking Newsझारखण्डताजा खबरबिजनेसलाइव न्यूज़

विधायक ने किया किसान बीज भंडार का उद्घाटन

विधायक ने किया किसान बीज भंडार का उद्घाटन

विधायक ने किया किसान बीज भंडार का उद्घाटन

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड के चौबे बाजार स्थित किसान बीज भंडार में 50% सरकारी अनुदानित बीज भंडार केंद्र का उद्घाटन विधायक अमित कुमार यादव, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर एवं किसानों के बीच बीज वितरण कर किया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख दुर्गा यादव ने किया. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि खुशी है इस बार सरकार ने मानसून से पहले ही किसानों के बीच बीज उपलब्ध करा दिया है, इसी तरह किसानों के लिए धान उठाओ केंद्र समय से पहले ही खोला जाए ताकि बिचौलिए किसानों के धान पर डाका डालना ना सके. विधायक अमित कुमार यादव ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार अभी मुख्य पेशा हो गया है. बीडीओ, सीईओ, दरोगा की पोस्टिंग पैसा लेकर किया जा रहा है. जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा की किसानों को जैविक खेती पर ध्यान देने की जरूरत है।

चलकुशा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि बीज वितरण सीड् चैन टेक्नोलॉजी अंतर्गत पंजीकृत कृषक के बीच किया जाएगा।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक में अधिक से अधिक कृषकों से अनुदानित बीज प्राप्त कर समय से धान का बीज डालने की अपील किया। किसान बीज भंडार के संचालक संतोष चौधरी ने बताया कि धान की अराइज 6444 – 990 किलोग्राम, दर 177.25/किलोग्राम, आई आर64 50 क्विंटल, दर 19.50/किलोग्राम कड़ी आर आर एच -2 20 क्विंटल राजेंद्र मंसूरी धान बीज उपलब्ध है।

जो भी बीज मिलेगा 50% अनुदानित दर पर मिलेगा मौके पर चलकुशा मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, चौबे मुखिया कुमार अंशु, युवा नेता अनुज रवि, सुरेन्द्र प्रसाद साहा, बीटीएम संतोष कुमार, दिनेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी, दिनेश पाण्डेय, भुनेश्वर स्वर्णकार, गौरी शंकर ठाकुर, उदित राम, भोला रविदास, बाबुजान अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button