Breaking Newsझारखण्डताजा खबरशिक्षाहेल्थ

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का हुआ उद्घाटन

संवाददाता: मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा -प्रखड के ग्राम चटकरी पंचायत सलैयडीह में आजीविका महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव जिप सदस्य सविता सिंह मुखिया सुखदेव यादव विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरकट्ठा विधायक जिप सदस्य एवं मुखिया विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन आई पी आर पी उषा देवी ने किया। इस दौरान संगठन महिलाओं द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बरकट्ठा विधायक और जिप सदस्य ने कहां की ग्राम संगठन की महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने को कहा एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया संगठन को चलाने के लिए आपस में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का महिला संगठन चलने से महिलाओं में जागरूकता आती है और आत्म निर्भर बनती हैं। इस मौके पर आई पी आर पी वीरसी देवी बीबीएम केदार प्रजापति इसी सुरेश कुमार पूर्व मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव उप मुखिया चंपा देवी संगठन अध्यक्ष गीता देवी उर्मिला देवी पूजा देवी नीलम देवी सचिव चंपा देवी कोषा अध्यक्ष मालती देवी, बाल गोविंद यादव, थानु यादव, अजीत यादव, लक्ष्मण यादव एवं काफी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button