जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई
जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81वी जयंती मनाई गई।

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81वी जयंती मनाई गई।
नेतृत्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया पार्टी के उपस्थिति नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे संचार क्रांति के जनक थे देश के सभी हाथों में कंप्यूटर मोबाइल उनकी ही देन है। 18 वर्ष की आयु में मतदान देने का अधिकार उनकी ही देन है राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने वृद्धा आश्रम पहुंच कर वृद्ध आश्रम में फल भी वितरण किया.

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा ,मदनलाल विश्वकर्मा,अशोक विषकर्म,योगेश्वर महथा ,लड्डू खान,दिनेश बिष्कर्मा,पंकज सागर,सोहेल इराकी,पुरुसुत्तम चौधरी,गुलाम मुस्तफा, सलाकात अंसारी, सरफराज,बेलाल हुसैनी, सुजीत मंडल, राजीव रंजन,गोल्डी सहित कई कांग्रेसी थे



