आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सदर एसडीएम विषालदिप खलको ने विभिन्न राजनीति दल के नेताओं के साथ किया बैठक ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को सदर एसडीएम विषालदिप खलको ने विभिन्न राजनीति दल के नेताओं के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया। इस दौरान एसडीएम ने बैठक में जानकारी दिया की अब पूरे सदर विधानसभा में कोई नया मतदान केंद्र नही बनना है।

जो मतदान केंद्र जर्जर हो चुके है और जिसमे वोटरों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उसे हटाकर दो किमी के दायरे में नए मतदान केंद्र बनाएं जाएंगे। और इसके लिए कई मतदान केंद्रों का जांच कर लिया गया है। इसमें शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्र शामिल है। ऐसे में 31 जनवरी तक पुराने मतदान केंद्र को आसपास के किसी भी मतदान केंद्र में शिफ्ट करा लेना है। मौके पर एसडीएम ने कहा की मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पूरा करने के लिए डेट तय हो चुका है।

जिन्हे आपत्ति हो, वैसे वोटर वक्त पर आपत्ति दावा दाखिल कर सकते है। एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा की 26 जुलाई को एक और अंतिम बैठक होना है। और इसमें भी राजनीति दल के नेता शामिल होने है।मौके पर अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे संदीप डेंगेच जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू आम आदमी पार्टी के कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संगठन के व्यक्ति मौजूद थे।