Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने 200 केबीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।
चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने 200 केबीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।

चलकुशा मुखिया आलोक सिंह ने 200 केबीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम चलकुशख में रविदास टोला देवी मंदिर के पास दो दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह से जले ट्रांसफार्मर को बदलने कि गुहार लगाई उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के पदाधिकारियों से बात कर जले ट्रांसफार्मर को बदलवाकर नया ट्रांसफार्मर लगवाया।
ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुखिया श्री सिंह से विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन करवाया।

मौके पर पिंकू सिंह, धीरेंद्र शर्मा,बीगलाल दास, सुदामा दास,बिजय सिंह, सोनू दास, ईश्वर दास, विरेन्द्र राणा, कैलाश दास, दामोदर रवानी, महेश कान्दू वगैरह काफी लोग मौजूद थे।




