अमन फर्नीचर का हुआ शुभारंभ संचालक की माता ने किया फीता काटकर उद्घाटन आए अतिथियों ने दी शुभकामना
अमन फर्नीचर का हुआ शुभारंभ संचालक की माता ने किया फीता काटकर उद्घाटन आए अतिथियों ने दी शुभकामना

अमन फर्नीचर का हुआ शुभारंभ संचालक की माता ने किया फीता काटकर उद्घाटन आए अतिथियों ने दी शुभकामना
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: पचंबा रोड स्थित मोहनपुर में गुरुवार की देर रात अमन फर्नीचर नामक दुकान का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर नसीमा खान व विशिष्ट अतिथि के रूप में फरदीन इम्तियाज अहमद, भाजपा नेता चुन्नुकांत, हाजी मिर्जा मुमताज अली आदि मौजूद थे। अतिथियों द्वारा फीता काटकर अमन फर्नीचर दुकान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी अतिथियों ने दुकान संचालक ओबैदुल्लाह खान और अमानुल्लाह खान को शुभकामनाएं देते हुए दुकान की प्रगति की कामना की। साथ ही कहा की जिले में खासकर शहरी क्षेत्र में बड़े फर्नीचर दुकान की आवश्यकता थी अमन फर्नीचर दुकान खुल जाने से जिले वासियों को एक से बढ़कर एक डिजाइन दार फर्नीचर अब अपने ही शहर में उपलब्ध होंगे। दुकान संचालक ने बताया कि इस दुकान में ग्राहकों को सभी तरह के फर्नीचर उपलब्ध होंगे जिसमें सोफा पलंग दीवान ड्रेसिंग डाइनिंग समेत सभी प्रकार की आकर्षक फर्नीचर उचित मूल्य में मिलेगी। साथ ही शादी सीजन को लेकर फर्नीचर सेट भी उपलब्ध है। वही ईएमआई की भी सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। ग्राहक ईएमआई पर भी फर्नीचर खरीद सकते हैं।

मौके पर मो मुमताज,मो रजा, मो सलीम, मो कमरुल हक,मो शमी रहमतुल्लाह खान समेत काफी संख्या लोग मौजूद थे।



