अनधिकृत भवन नियमितीकरण फैसले पर गिरिडीह चेंबर का आभार, मंत्री सुदिव्य कुमार से की मुलाकात l
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के करीब 7 लाख अनाधिकृत तरीके से निर्मित भवनों को नियमित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद गिरिडीह में इसका व्यापक स्वागत किया जा रहा है।

अनधिकृत भवन नियमितीकरण फैसले पर गिरिडीह चेंबर का आभार, मंत्री सुदिव्य कुमार से की मुलाकात l
गिरिडीह, मनोज कुमार
गिरिडीह : झारखंड सरकार द्वारा राज्य के करीब 7 लाख अनाधिकृत तरीके से निर्मित भवनों को नियमित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद गिरिडीह में इसका व्यापक स्वागत किया जा रहा है। इस जनहितकारी और ऐतिहासिक निर्णय के लिए गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

बुधवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री सुदिव्य कुमार के आवासीय कार्यालय पहुंचा, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत बताते हुए मंत्री को धन्यवाद दिया।

चेंबर के महासचिव प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जहां देश के कई हिस्सों में अनधिकृत निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं झारखंड सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जनता को राहत देने का कार्य किया है। यह निर्णय राज्य के लाखों लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार की नीतियां हमेशा जन-कल्याण को केंद्र में रखकर बनाई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की इस नई नीति का लाभ उठाएं और अपने भवनों को विधिवत नियमित कराकर निश्चिंत जीवन जीएं।
कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव प्रमोद कुमार, सह सचिव निर्मल विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बगड़िया, सुनील मोदी, नीलकमल भारतीय, अभिषेक बागड़िया, दिनेश खेतान, मो० अफरोज, मो० अफ़ज़ल, संजय बगड़िया, गोपाल बगड़िया, आयुष बगड़िया सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।




