चलकुशा हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल की छात्राओं को विद्याकिरण एप्रिशिएसन अवार्ड से किया गया सम्मानित।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल चलकुशा की छात्राओं आर्या (कक्षा 8), अनीशा कुमारी एवं अनु कुमारी (कक्षा 9) को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए “विद्याकिरण एप्रिसिएशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

चलकुशा हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल की छात्राओं को विद्याकिरण एप्रिशिएसन अवार्ड से किया गया सम्मानित।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत हॉलि एंजल पब्लिक स्कूल चलकुशा की छात्राओं आर्या (कक्षा 8), अनीशा कुमारी एवं अनु कुमारी (कक्षा 9) को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए “विद्याकिरण एप्रिसिएशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य प्रशस्ति पत्र एवं ₹1001 का चेक प्रदान किया गया।

प्रशस्ति पत्र पर ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया के फैकल्टी सदस्य तथा आर्ट ऑफ लिविंग, वेस्ट अफ्रीका के कोऑर्डिनेटर के हस्ताक्षर अंकित हैं, जो विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ाव एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है।
विद्यालय के निदेशक अमरजीत कुमार वर्णवाल एवं प्राचार्य श्रीकांत ठाकुर ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, क्रिटिकल थिंकिंग एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
विद्यालय परिवार ने अतिका सोढ़ानी जी के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया तथा सभी सम्मानित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।




