अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किड्स जोन +2 हाई स्कूल, कूद में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित l
हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किड्स जोन +2 हाई स्कूल, कूद में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किड्स जोन +2 हाई स्कूल, कूद में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित l
संवाददाता – मुन्ना यादव
कटकमदाग, हजारीबाग:
हजारीबाग जिला के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर किड्स जोन +2 हाई स्कूल, कूद में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों को योग के महत्व एवं उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और एकाग्र रहता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। योग तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक होता है तथा जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि यदि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ एवं निरोग रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अभय कुमार सिंह एवं प्रिंसिपल श्री सोनू कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और इसके माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास भी संभव है।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। सभी ने मिलकर स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।





