Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

PM श्री स्कूल की सुरक्षा पर सवाल: धनयडीह विद्यालय में चोरी, प्रोजेक्टर-लैब उपकरण समेत हजारों की संपत्ति गायब l

गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित धनयडीह के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PM श्री स्कूल की सुरक्षा पर सवाल: धनयडीह विद्यालय में चोरी, प्रोजेक्टर-लैब उपकरण समेत हजारों की संपत्ति गायब

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित धनयडीह के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने नए स्कूल भवन के कई कमरों के ताले और दरवाजे तोड़कर प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, प्रयोगशाला सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपकरण चोरी कर लिए। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

विद्यालय के प्राचार्य भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को विद्यालय बंद कर ताला लगाया गया था। मंगलवार की सुबह करीब 5:15 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मुख्य गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो कार्यालय, पुस्तकालय और प्रयोगशाला सहित कई कमरों के ताले टूटे मिले।

जांच के दौरान विद्यालय से साउंड बॉक्स, माइक्रोफोन, प्रोजेक्टर का यूपीएस, प्रयोगशाला के उपकरण, तीन पंखे और अन्य शैक्षणिक सामग्री गायब मिली। वहीं कई सामानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया, जिससे विद्यालय को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज और शिक्षकों के बयान जुटाकर पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखी गई थीं, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इधर विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक उपकरणों की जल्द व्यवस्था कराने और विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button