Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

डालसा ने साइकिल रैली निकाल कर गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चलाया l

जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पूर्वी सिंहभूम के सचिव महोदय के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गाँव में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

डालसा ने साइकिल रैली निकाल कर गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चलाया l

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पूर्वी सिंहभूम के सचिव महोदय के निर्देशानुसार संचालित 90 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गाँव में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली का उद्देश्य आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता,महिला एवं बाल अधिकार,साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति,शिक्षा का अधिकार तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता संबंधी नारे लगाए गए तथा ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।इस साइकिल रैली में स्थानीय युवाओं, फुटबॉल खिलाड़ियों तथा खो-खो खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से जागरूकता अभियान का संदेश गाँव के विभिन्न क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुँचाया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर डोबो चाकिया, छाकू माझी,ललिता पुरान,दुलाल मंडल,कुरुमिता मुर्मू,राजेश महाली एवं सबिता सोरेन ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जागरूकता संदेशों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रैली खड़ियासाई गाँव के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button