Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबर

NGT के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

राहगीरों को हो रही दिक्कत

संयक्ता न्यूज डेस्क

लखीमपुर – खीरी टाउन में कूड़ा जलाने पर रोक नहीं लग रही है. बता दें कि एन जीटी के दिशा निर्देशों की भी धज्जियां उड़ रही है. दरअसल, कूड़े दान में लगी आग से उठ रहा धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है. कूड़ेदान से निकलने वाले धुएं से राहगीरों को दिक्कत हो रही है.

कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं एनजीटी ने कूड़े को जलाने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा रखा है. नगर पंचायत ने एनजीटी की नियमों को ताक पर रखकर नियमों का उल्लंघनकर रहे हैं.  अगर बात की जाए खीरी की तो खीरी के चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हैं. यह आज से नहीं सालों से लेकिन अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है.

अब देखना यह है कि यह कूड़ेदान यूं ही जलता रहेगा या इस पर कोई कार्रवाई होगी.

Related Articles

Back to top button