नवरात्र पर गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदीव्य सोनू ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना,सफाई, सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में नवरात्र के शुभ अवसर पर रविवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने शहर और आसपास के इलाकों में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत आराधना की और प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

वही मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ मुफ्फसिल इलाके के भी कई प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पंडालों में सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में मंत्री के साथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पूजा समितियों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं को पूरा कर दिया गया है।

मंत्री ने कहा दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। भीड़ प्रबंधन, सफाई और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने पूजा समितियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी समितियाँ श्रद्धा और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से पूजा का आयोजन कर रही हैं, जिससे पूरे जिले में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।