Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

CBSE 12वीं में विक्रमादित्य क्लासेज का शानदार प्रदर्शन, सौम्या ने हासिल किए 92% अंक l

12वीं CBSE परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गिरिडीह स्थित विक्रमादित्य क्लासेज में खुशी का माहौल देखने को मिला।

CBSE 12वीं में विक्रमादित्य क्लासेज का शानदार प्रदर्शन, सौम्या ने हासिल किए 92% अंक l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गिरिडीह स्थित विक्रमादित्य क्लासेज में खुशी का माहौल देखने को मिला। संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है।

इस वर्ष संस्थान की छात्रा सौम्या ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं अदिति ने 91.8 प्रतिशत, नायब ने 90 प्रतिशत, आकांक्षा ने 88 प्रतिशत, अनंत ने 85 प्रतिशत, जूही और अनुराधा ने 82-82 प्रतिशत, जबकि रिया, सत्यम और आशीष ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

संस्थान के डायरेक्टर कुमार गौरव ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि विक्रमादित्य क्लासेज 10वीं, 12वीं JAC, IIT-JEE और 12वीं CBSE समेत विभिन्न प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया।

वहीं डायरेक्टर मृगेंद्र कुमार ने कहा कि संस्थान कम बजट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जिससे हर वर्ग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान उत्कृष्ट परिणाम देकर गिरिडीह में शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठाने का प्रयास करता रहेगा।
लगातार बेहतर परिणामों के साथ विक्रमादित्य क्लासेज क्षेत्र में शिक्षा का नया मानक स्थापित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button