Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला में उत्साह का माहौल दिखा.

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला में उत्साह का माहौल दिखा.

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला में उत्साह का माहौल दिखा.

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिला में उत्साह का माहौल दिखा. गणतंत्र दिवस को लेकर जिला मुख्यालय स्थित झंडा मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. जहां सूबे के नगर विकास और आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान कार्यक्रम समारोह में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मृति कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत समेत कई अधिकारी शामिल रहे. झंडोत्तोलन से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ डीसी और एसपी ने समारोह स्थल पर परेड का निरीक्षण किया.

जिला में आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह में जिला पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ समेत कुल 14 अलग-अलग प्लाटून शामिल हुए. वहीं ध्वजारोहण के बाद मंत्री सोनू ने झंडा मैदान से जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के योजनाओं की पूरी जानकारी दी.

समारोह में कुल 11 अलग-अलग विभागों की झांकियां भी दिखाई गई. इसमें परिवहन विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला

Related Articles

Back to top button