सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समकक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की गई।
सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समकक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की गई।

सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समकक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की गई।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समकक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की गई। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। इस दौरान कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और सिविल सर्जन से वार्ता की गई। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मियों को समायोजन का वेतन का भुगतान, एसीपी एमएसीपी प्रोन्नति का लाभ, जुलाई 2022 से बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान एवं अनुबंध चालक का बकाया मानदेय का भुगतान, एएनएम के बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करने आदि मांग शामिल है। धरना को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया की जिले से 2

लिपिक का अवैध तरीके से स्थानांतरण पर रोक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन की जिम्मेवारी होनी चाहिए कि महिला कर्मी बिना वेतन का काम कर रही है आर्थिक कठिनाई है इस पर गंभीर होते हुए निदान करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की हालत काफी दयनीय हो गई है। जब से केंद्र योजना चलने लगा है तब से जनता और कर्मचारियों को राहत मिलने की बजाय परेशानियां बढ़ गई है। केंद्र योजना के तहत जनता को राहत देने के लिए अनुबंध पर चालक की बहाली की गई थी। लेकिन 17 साल कार्य करने के बाद अब उन्हें आउटसोर्सिंग में जाने को कहा गया है जो बड़ी चिंता की बात है।

उन्होंने कहा कि दर्जनों पद चालक का रिक्त है जिस पर अति शीघ्र इन चालकों को भरा जाए। सिविल सर्जन से हुई वार्ता के बाद सकारात्मक आश्वासन देते हुए 1 सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा कर देने की बातें कही गई। मौके पर महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन ,जिला मंत्री राजीव रंजन कुमार ,संजय कुमार, भारत भूषण चौधरी ,राजेश हरि ,राजेश कुमार, संतोष, कल्पना कुमारी, उषा कुमारी, रेखा कुमारी, बसंत कुमार ,विकास कुमार, शंकर कुमार समेत सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

