संयुक्ता न्यूज डेस्क
दिल्ली
सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ के हेडक्वार्टर से बुरी खबर सामने आई है. दरअसल बीएसएफ 144वीं बटालियन के एक जवान ने अपने ही सैनिकों पर गोलियां चला दी. जिसमें 5 जवान मारे गए, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. केवल इतना ही नहीं जवान ने इतने साथियों को मारने और जख्मी करने के बाद खुद को भी गोली मार ली है. सभी के परिजनों में शोक की लहर दौड़ उठी है. सभी का रो-रो कर बूरा हाल है. इस आक्सिमक घटना के बाद कैंप और इलाके में दहशत फैल गया है.
दरअसल 144वें बटालियन के जवान सुतप्पा अपने काम से कुछ परेशान चल रहा था. बताया जा रहा है कि सुतप्पा से पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्यूटी ली जा रही थी. जिसे लेकर उसकी एक अधिकारी से बहस भी हो गई थी. लेकिन अधिकारी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद ऑन ड्यूटी के दौरान उसे बेहद गुस्सा आया और गुस्से में वो अपना आपा खो बैठा. जिसके बाद उसने लगातार गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस दौरान उसने करीब 9 लोगों पर गोलियों की बरसात की. जिनमें 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 3 अस्पताल में भर्ती हैं.



