Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश l

गिरिडीह में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है।

नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर आज शहर में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत प्लस टू एच.ई. हाई स्कूल, गिरिडीह से प्रभात फेरी निकाली गई। जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर झंडा मैदान, सदर अस्पताल, टावर चौक समेत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने “हम सब का एक ही नारा, नशा मुक्त जीवन हो हमारा”, “नशा छोड़ें, शिक्षा चुनें”, “नशा को ना कहें, जीवन को हां कहें” और “नशा छोड़ें, परिवार जोड़ें” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
बाइट – आशुतोष ठाकुर, जिला नजारत उप समाहर्ता

इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

जिला प्रशासन का कहना है कि नशामुक्ति अभियान आने वाले दिनों में भी विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंच सके और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

Related Articles

Back to top button