Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसराजनीति

208 राशन डीलरों पर मंडराया खतरों का बादल, जांच शुरू

208 राशन डीलरों पर मंडराया खतरों का बादल, जांच शुरू

गिरिडीह जिले के 208 राशन डीलरों पर मंडराया खतरों का बादल, जांच शुरू,आक्रोशित डीलरों ने उपायुक्त के नाम एनडीसी को सौंपा ज्ञापन

गिरीडीह: गिरिडीह जिले के 208 राशन डीलर खतरों का बादल मंडरा रहा है। इन सभी राशन डीलरों के अनुज्ञप्ति की जांच की जा रही है। विभाग द्वारा जांच शुरू किए जाने से डीलरों में भय व्याप्त है। वही अधिकांश डीलर आक्रोशित नजर आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों के दर्जनों राशन डीलर सोमवार को एकजुट होकर उपायुक्त से मिलने पहुंचे। इस दौरान डीलरों ने उपायुक्त के नाम एनडीसी को एक ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से डीलरों ने कहा कि वर्ष 2020 में उन लोगों को विभाग द्वारा राशन दुकान की अनुज्ञप्ति निर्गत की गई थी। 2 वर्ष चलाने के बाद अब 208 दुकानों को अवैध घोषित कर उसे रद्द करने की बात कही जा रही है। कहा की कोरोना काल में 216 नई दुकाने निर्गत की गई थी। उसमें से 208 राशन दुकानों की अनुज्ञप्ति को अवैध करार देना कहां तक न्याय संगत है। डीलरों ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

क्या कहा राशन डीलर जानिए :

इधर एनडीसी सुदेश कुमार ने कहा कि राशन डीलरों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। आवेदन पर प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button