Breaking Newsखेलटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिहारलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

35 वीं सब जूनियर नेशनल खो – खो चैंपियनशिप – 2025- 26 में भाग लेने के लिए मुंगेर के पांच खिलाड़ी चयनित हुई

स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में सात दर्जन से अधिक खिलाड़ी विभिन्न नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अपने जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं

35 वीं सब जूनियर नेशनल खो – खो चैंपियनशिप – 2025- 26 में भाग लेने के लिए मुंगेर के पांच खिलाड़ी चयनित हुई

स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में सात दर्जन से अधिक खिलाड़ी विभिन्न नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में अपने जिला व प्रदेश का नाम रौशन कर चुके हैं

भारतीय पारंपरिक खो – खो खेल को बढ़ावा देना है हमारी फर्स्ट प्राथमिकता – हरिमोहन सिंह

बिहार : खो – खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 31 जनवरी से 04 फरवरी 2026 को केशव पार्क कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित 35 वीं सब जूनियर नेशनल खो – खो चैंपियनशिप – 2025- 26 बालक एवं बालिका में भाग लेने के लिए खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग टीम भाग लेने के लिए पटना जंक्शन से कुरुक्षेत्र हरियाणा के रवाना हुए।

35 वीं सब जूनियर नेशनल खो – खो चैंपियनशिप – 2025- 26 में भाग लेने के लिए बिहार सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग स्टेट टीम में मुंगेर जिला खो – खो संघ के कुल पांच खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ है।ये मुंगेर जिला खो – खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह( फाउंडर , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने दी।

उन्होंने बताया कि संत मैरी इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर मुंगेर में आयोजित बिहार स्टेट सब जूनियर खो – खो चैंपियनशिप के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बालक एवं बालिका वर्ग टीम का चयन किया गया है। बालक वर्ग टीम में मुंगेर से अंकित कुमार यादव, शिव कुमार वर्मा का बिहार स्टेट सब जूनियर टीम में चयन हुआ है ,

वहीं बालिका वर्ग टीम में ईशानवी अनघ और श्रेया कुमारी का चयन किया गया है। इस टीम के कोच हरिमोहन सिंह एवं मैनेजर रिया रानी मुंगेर बनाए गए हैं । सभी चयनित खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए एवं नेशनल खो – खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चयनित होने पर सभी खेल प्रेमियों एवं जिला प्रशासन के गणमान्य पदाधिकारियों ,

खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, मुंगेर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार स्टेट बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित सभी खो – खो खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button